दो अवैध दुकानों काे किया सील

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में नगर निगम की टीम ने डबुआ कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही मीट की दो दुकानों पर कार्रवाई की है। सलामु की मीट शॉप और अफसर की मीट शॉप को नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया है। निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

faridabad municipal corporation takes action on illegal meat shops two sealed

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम की टीम ने वाॅर्ड नंबर 10 एरिया में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील किया है। डबुआ कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित पुराने डाकखाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें सलामु की मीट शॉप तथा अफसर की मीट शॉप शामिल हैं, जिन्हें निगम नियमों का उल्लंघन करने के चलते सील कर दिया गया। यह सीलिंग कार्रवाई सफाई इंस्पेक्टर बिशन तेवतिया के नेतृत्व में की गई। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित दुकानों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। दोनों दुकानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी, साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नगर नियमों के अनुसार ही अपने दुकानों को संचालित करें।