फैक्ट्री पर फायरिग में दो और गिरफ्तार, अब तक सात अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुनानगर जिले में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल सात लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुरुक्षेत्र के अरमान और परीक्षित शामिल हैं। अरमान के खाते में विदेश से पैसे आए थे।

firing on factory 2 more arrested in former mlas case total 7 arrested

NBT न्यूज,यमुनानगर

जिले के जठलाना क्षेत्र में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री पर 30 मार्च की रात हो हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुरुक्षेत्र के अरमान और परीक्षित को गिरफ्तार किया है। अरमान के खाते में विदेश से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। परीक्षित ने शूटर तैयार करवाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस पूछताछ कर रही है।