कूड़ा शुल्क हड़पने का आरोप जोनल ऑफिस पर हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के विजयनगर जोन में कूड़ा शुल्क वसूली में धांधली का खुलासा हुआ है। एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर घर-घर जाकर शुल्क वसूलने और पूरी रकम नगर निगम में जमा न करने का आरोप है।

ghaziabad allegations of misappropriating garbage fee uproar at vijayanagar zone office

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

विजयनगर जोन में कूड़ा शुल्क (यूजर चार्ज) के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी कंपनी के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर शुल्क तो वसूला, लेकिन पूरी रकम नगर निगम के खाते में जमा नहीं की। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों के पास दोबारा बकाया जोड़कर बिल पहुंच गए।

नगर निगम कई साल से शहरी क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठान की व्यवस्था चला रहा है। इसके बदले शुल्क लिया जाता है। यह वसूली एक निजी कंपनी के जरिए की जाती है। विजयनगर जोन के वाॅर्ड-27 और 7 में कंपनी के तीन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं से शुल्क लिया, लेकिन उसका एक हिस्सा ही निगम के खाते में जमा किया। बाकी रकम हड़प ली। महिलाओं का कहना है कि राहुल नाम का कर्मचारी उनके घर आकर वसूली करता था। उसने फोन पे और पेटीएम के जरिए भुगतान लिया, लेकिन पैसा निगम तक नहीं पहुंचा। जब बाद में बिल में बकाया राशि जोड़कर आई तो लोगों को शक हुआ और मामला सामने आ गया।