BJP ने संंकल्पपत्र समिति बनाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में 10 मई को होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र समिति बनाई है। मंत्री विपुल गोयल को संयोजक बनाया गया है। 20 अप्रैल को होने वाली बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। इस पांच सदस्यीय समिति में सुरेंद्र पूनिया, कोमल सैनी, वेदपाल एडवोकेट और सुभाष चंद शामिल हैं।

haryana civic polls bjp forms manifesto committee vipul goyal convener

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में 10 मई को होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य स्तरीय संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया है। राज्य के शहरी निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। बीजेपी की 20 अप्रैल को होने वाली राज्य चुनाव समिति की बैठक में शहरी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा संभव है।हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के हस्ताक्षर से जारी पत्र में पांच सदस्यीय संकल्प पत्र निर्माण समिति बनाई गई है। इस समिति में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रमुख सुरेंद्र पूनिया, पानीपत की मेयर कोमल सैनी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट और स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद को शामिल किया गया है।