'मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में बढ़ाएं भागीदारी'

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नैशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी स्कूलों को छात्रों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।

mathematics olympiad 2026 haryana board issues directives to schools emphasizing increased student participation

n NBT न्यूज, गुड़गांव : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नैशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड 2026 के आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को ओलिंपियाड के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मैथेमेटिक्स रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस ओलिंपियाड का उद्देश्य छात्रों की मैथ क्षमता, कौशल और ज्ञान का आकलन करना है। साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसे इंटरनैशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड के लिए तैयार करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। पहली से 12वीं तक के छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं।