Nhai Officer Duped Of 2050 Lakhs Scammers Used Ajit Doval And Pmo Names To Trap
NHAI अफसर से लाखों ठगे, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
यमुनानगर में एनएचएआई के एक अफसर को प्रमोशन और ट्रांसफर का लालच देकर ठगा गया है। तीन आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पीएमओ का करीबी बताकर अफसर से 20.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह ठगी का मामला अब जांच के दायरे में है।
NBT न्यूज,यमुना नगर : जिले में प्रमोशन और ट्रांसफर का झांसा देकर NHAI के अफसर से 20.50 लाख रुपये ठग लिए । पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पीएमओ का करीबी बताकर अपने जाल में फंसाया।