पाम ओलंपिया में कुत्तों को पकड़ने आई गाड़ी, निवासी और पशु प्रेमी भिड़ गए

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा की पाम ओलंपिया सोसायटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची तो पशु प्रेमी और निवासी भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। कुत्तों के डर से लोग बाहर निकलने में घबरा रहे हैं।

residents and animal lovers clash with team sent to catch dogs in palm olympia dispute escalates

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

पाम ओलंपिया सोसायटी में लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर आए दिन विवाद हो रहा है। परिसर में शुक्रवार को आक्रमक कुत्तों को पकड़ने पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। पशु प्रमी और निवासियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। आरोप है कि लावारिस कुत्ते आए दिन किसी न किसी को काट रहे हैं।

सोसायटी की एओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और ट्रेजरार विष्णु मिश्रा ने बताया कि परिसर में इन कुत्तों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इनके आतंक से लोग सुबह और शाम के समय ओपन एरिया या पार्क तक में जाने से डरते हैं। ये कुत्ते बच्चे, महिला, बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। एओए और निवासियों ने परिसर से आक्रमक कुत्तों को बाहर निकालने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण से अपील की थी। इस पर संज्ञान लेकर ग्रेनो प्राधिकरण की एक गाड़ी पहुंची।एओए के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस गाड़ी के आते ही पशु प्रेमी एक्टिव हो गए और कुत्तों को ले जाने का विरोध किया। इस दौरान बाहरी लोगों को बुलाकर पशु प्रेमियों ने विरोध कराया और बहस की। इसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए गाइडलाइंस बनाई हैं, जिनका पालन कराने के लिए संबंधित सरकारी विभाग को आदेश दिए हैं। इसके बाद भी सोसायटियों में कोई पालन नहीं किया जा रहा। निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच हुए विवाद के कारण ग्रेनो प्राधिकरण की गाड़ी भी आक्रमक कुत्तों को बिना पकड़े रवाना हुई है। इस मामले पर बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुत्तों को लेकर कुछ विवाद हुआ था, दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले को हल कराया है।