हादसे में हुई मौत के मामले में केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

सिहानी गेट और विजयनगर में दो अलग-अलग सड़क हादसों की रिपोर्ट है। एक हादसे में महिला की मौत हो गई, जिसके संबंध में पति ने केस दर्ज कराया है। दूसरे हादसे में एनएच नौ पर ट्रक की टक्कर से कार पलट गई, जिसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

road accidents in ghaziabad woman dead several injured in car overturn cases registered

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र में 14 अप्रैल की सुबह एक हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में पति रहीसुद्दीन ने सिहानी गेट थाने में 15 अप्रैल को केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा निवासी रहीसुद्दीन ने शिकायत की थी। वहीं, विजयनगर क्षेत्र में 15 अप्रैल एनएच नौ पर ट्रक की टक्कर लगने से कार पलटने के मामले में नोएडा निवासी मीनू यादव विजयनगर थाने में 16 अप्रैल को केस दर्ज कराया है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि वह मेरठ की ओर जा रही थीं। एबीईएस कॉलेज के सामने ट्रक ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद उनकी कार पलट गई और उनके साथ-साथ उनकी सहेली शिखा, शीतल और कनिका भी घायल हो गईं। हादसे में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डीसीपी नगर धवल जयसवाल का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए गए हैं। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।