सफाईकर्मियों के 2 गुटों में कूड़े के विवाद में मारपीट

नवभारतटाइम्स.कॉम

शालीमार गार्डन में कूड़ा फेंकने को लेकर सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर निगम ने कहा कि यह मामला उनके सफाई कर्मचारी से संबंधित नहीं है।

shalimar garden garbage dispute bloody brawl between two groups of sanitation workers video goes viral

n NBT रिपोर्ट, ट्रांस हिंडन

शालीमार गार्डन क्षेत्र में कूड़ा उठाने और फेंकने को लेकर सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एक पक्ष की ओर से शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

दिल्ली में शाहदरा बॉर्डर के पास रहने वाले किशन ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार सुबह लगभग पौने दस बजे शालीमार गार्डन क्षेत्र में अपना काम कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में ठेकेदारी में सफाई का काम करने वाले योगराज ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान योगराज ने अपने साथी संजीव चौधरी, अनुज और जितेंद्र को भी बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। मामले में संजीव ने बताया कि किशन शालीमार गार्डन क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने का काम करता है और कूड़ा सड़क पर फेंक देता है। इसके लिए उसे कई बार समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। इस बात को लेकर उन्होंने शुक्रवार को किशन को दोबारा से टोका था। जिसके बाद उसने उनके व सुपरवाइजर के साथ मारपीट की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। वहीं, मामले में नगर आयुक्त का कहना है कि यह प्रकरण नगर निगम सफाई कर्मचारी से संबंधित नहीं है। ये व्यक्ति दिल्ली सीमापुरी का निवासी है जोकि अवैध रूप से कूड़ा कबाड़ बीनने वाले रोहिंगिया का गिरोह चलाता है और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने का कार्य करता है। नगर निगम अधिकारी पर हमला किया गया।