NBT न्यूज, सोनीपत : जिले की राठधाना रोड स्थित मुनमुन फार्म हाउस एवं वाटिका में शुक्रवार सुबह फार्म हाउस के मालिक सुमेश स्वामी और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस इस मामले में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रेम-प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। ।



