सच और इंसाफ की जीत हुई : हुड्डा

नवभारतटाइम्स.कॉम

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सरकार के फैसले को सही ठहराया है। वर्ष 2014 में कच्चे कर्मचारियों के लिए यह नीति बनाई गई थी। बीजेपी ने इस पर सवाल उठाए थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की नीति को उचित बताया है। बीजेपी की नीति अदालत में टिक नहीं पाई। यह सच और इंसाफ की जीत है।

supreme court verdict hooda says victory of truth and justice bjps policy failed in court

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इंसाफ और सच की जीत हुई है। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2014 में कच्चे कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया था। बीजेपी ने बार-बार इस नीति पर सवाल उठाए और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ की कोशिश की। अब सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सरकार की नीति को उचित करार दिया है। बीजेपी सरकार की नीति अदालत में ठहर नहीं पाई।