विश्व शांति केंद्र में तीन दिवसीय समारोह शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

विश्व शांति केंद्र में तीन दिवसीय विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन जैन आचार्य लोकेश मुनि के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म और भारतीय सनातन संस्कृति का प्रचार कर विश्व शांति और सद्भावना स्थापित करना है।

three day goodwill conference begins at vishwa shanti kendra on jain acharya lokesh munis birthday

n NBT न्यूज, गुड़गांव

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि के जन्मदिन पर तीन दिवसीय विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। जैन आचार्य लोकेश मुनि ने अपने जन्मदिन पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म और भारतीय सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना करना ही मुख्य उद्देश्य है। हमारे महान संतों और महापुरुषों ने सदैव हमें शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सिखाया कि अहिंसा, करुणा, सहिष्णुता और प्रेम ही सच्चे धर्म के आधार हैं। यदि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो समाज और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न परंपराओं के संत और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आचार्य लोकेश मुनि को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रविवार को होंगे यह कार्यक्रम : विश्व शांति व सद्भावना सम्मेलन में रविवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह, आचार्य पुण्डरीक, डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. किरण चोपड़ा शामिल होंगे। इसके अलावा समाजसेवी विनीत लोहिया और विजय कपूर सहित अनेक गणमान्य सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।