2 करोड़ की ठगी में आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
accused of 2 crore fraud arrested from jaipur committed the crime by threatening digital arrest
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने जयपुर के भांकरोटा निवासी ऐश्वर्य वर्धन (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 5.10 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोप है कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने बैंक खातों के विश्लेषण और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.05 करोड़ रुपये फ्रीज कराकर शिकायतकर्ता को वापस दिला दिए।
पीड़ित परिवार को जनवरी 2026 में टेलीकॉम विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच और ईडी के नाम पर कॉल व फर्जी दस्तावेज भेजकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाया गया। पति-पत्नी को वीडियो कॉल पर निगरानी में रखकर अलग-अलग खातों में 2.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस अब पूरे साइबर गिरोह और अन्य खाताधारकों की तलाश में जुटी है।