भाजपा पार्षद दल की घोषणा, नगर निगम में जश्न

नवभारतटाइम्स.कॉम
bjp councilor group new announcement celebration in municipal corporation promises of development
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा पार्षद दल की नई घोषणा के बाद शुक्रवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। सुबह 10:30 बजे नए पदाधिकारियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ किया गया।

उप नेता देव शर्मा 'मुन्ना' मिश्रा , मुख्य सचेतक मुकेश सिंह 'मोंटी' और सचेतक अमित चौधरी के समर्थन में भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और बधाई दी। इस दौरान राजनाथ सिंह जिंदाबाद, नीरज सिंह जिंदाबाद, आनंद द्विवेदी जिंदाबाद के नारे भी गूंजे। वहीं, कोषाध्यक्ष केएन सिंह की पत्नी की तबियत खराब होने और कौमुदी त्रिपाठी के बेटे को बुखार होने के कारण दोनों स्वागत कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
‘शहर के विकास को आगे बढ़ाएंगे’:उपनेता मुन्ना मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी ने कहा कि पार्षदों की बैठक हर महीने नियमित समय पर करवाई जाएगी। इस मौके पर पार्षद अरुण तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।