'गाय ले गए, बछड़े छोड़ गए'

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शहरवासियों ने गोशाला से गाय ले जाने, प्रधानमंत्री आवास न मिलने, गंदे पानी की आपूर्ति, बढ़े हुए हाउस टैक्स और संपत्ति विवाद जैसी समस्याएं उठाईं। मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
गोशाला से गाय ले जाने पर विरोध: पंडित शर्मिला महाराज ने आरोप लगाया कि भुइंयन देवी गोशाला, निशातगंज से नगर निगम की टीम नौ गायों को घसीटकर ले गई, जबकि बछड़ों को वहीं छोड़ दिया गया। उन्होंने कार्रवाई के दौरान अभद्रता और ताला तोड़कर गाय ले जाने का आरोप लगाया तथा कहा कि यदि बछड़ों को नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

बढ़े बिल और संपत्ति

विवाद की भी िशकायत

शिवपुरम निवासी शकुंतला ने बताया कि उनके 400 वर्गफुट के मकान का बिल ₹300 से बढ़कर ₹2300 हो गया है। वहीं बंगला बाजार निवासी कृष्ण मोहन रावत ने आरोप लगाया कि उनका मकान फर्जी तरीके से तीन बार बेचा गया। उन्होंने बताया कि मामले में तीन मुकदमे दर्ज हैं और दीवानी अदालत से फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद पत्नी के नाम दर्ज नहीं हो रहा है। मेयर ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।