Almoras Ravi Built A Flying Electric Vehicle Video Goes Viral
अल्मोड़ा के रवि ने बनायाउड़ने वाला इलेक्ट्रिक वाहन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के काफलीखान निवासी रवि टम्टा ने उड़ने वाले इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह वाहन बैटरी से संचालित होता है। रवि के अनुसार उन्होंने अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड में इसका सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान वाहन के हवा में उड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता है। उनका कहना है कि आने वाले समय में यह तकनीक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।