Up Police Defeats Ex students Mens United Club 3 0 To Register Victory In District Football League
यूपी पुलिस ने जीत के साथ जुटाए पूरे अंक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के दूसरे मैच में यूपी पुलिस ने इकतरफा प्रदर्शन करते हुए एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब को 3-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच खेला गया पहला मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।