Outsourced Electricity Workers To Meet Energy Minister Protest Against Removal Of 25000 Employees Salary Discrimination And Lack Of Cashless Treatment
ऊर्जा मंत्री से मिलेंगे आउटसोर्स बिजलीकर्मी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले 17 अगस्त को प्रदेशभर के बिजली आउटसोर्स कर्मचारी ऊर्जा मंत्री से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखेंगे।
इको गार्डन पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रबंधन 15 मई-2017 के आदेश का उल्लंघन कर 25,000 कर्मचारियों को हटाने की कोशिश कर रहा है। 18,000 रुपये न्यूनतम वेतन न देने, वेतन में भेदभाव, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न होने, मार्च- 2023 के निष्कासित कर्मचारियों की बहाली, दुर्घटना नियंत्रण और महिलाकर्मियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं पर रोक नहीं लग रही है। उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी से कर्मचारियों में गहरा रोष है।