'मंडल आयोग को पूरी तरह लागू करने की लड़ाई जारी रहेगी'

नवभारतटाइम्स.कॉम
'मंडल आयोग को पूरी तरह लागू करने की लड़ाई जारी रहेगी'
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मंडल आयोग की सभी सिफारिशें पूरी तरह लागू होने और पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

वह शनिवार को इको गार्डन में आयोजित 'मंडल चेतना जन आंदोलन' और मंडल दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष से घबराने की जरूरत नहीं है। जहां-जहां आपका पसीना गिरेगा, वहां क्रांति के बीज पैदा होंगे। इस दौरान उन्होंने बैलट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ, ईवीएम हटाओ का नारा भी दिया। चंद्रशेखर आजाद ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को पिछड़े वर्गों के उत्थान का श्रेय देते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।