Janta Girls Wins Badminton Title Badshahnagar Runner up
जनता गर्ल्स विजेता, बादशाहनगर उपविजेता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को चौक स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए एकमात्र फाइनल में U-19 बालिका वर्ग में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की, जबकि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाहनगर की टीम उपविजेता रही।
U-17 बालिका वर्ग में माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार और जूनियर हाई स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। U-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार और रेनबो मॉडल स्कूल ने बाजी मारी। दोनों टीमों के बीच फाइनल भिड़ंत शनिवार को होगी।