Secondary Teachers Protest At Dios Office Demonstration On 15 point Demands Including Old Pension Restoration
माध्यमिक शिक्षकों ने DIOS कार्यालय पर किया प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (लखनऊ) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी की अगुवाई में शिक्षकों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
शिक्षकों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सम्बद्ध प्राइमरी शिक्षकों का पदोन्नति कोटा 25% से बढ़ाकर 50% करना और कंप्यूटर/व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देना शामिल है। इसके अलावा 2005 से पहले नियुक्त शिक्षकों के एनपीएस खाते का पैसा जीपीएफ खाते में जमा कराने तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर लंबित मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।