नैशनल चैंपियनशिप में यूपी को रजत

नवभारतटाइम्स.कॉम
national championship up secures silver in 4x100m medley relay with stellar performance
nNBT न्यूज, लखनऊ : जयपुर में खेली जा रही 42वीं सब जूनियर नैशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में यूपी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यूपी टीम ने यह उपलब्धि 4X100 मी. मेडले रिले में हासिल की। यूपी के 13 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों ने नैशनल चैंपियनशिप में 4X100 रिले में यह कारनामा किया। यूपी स्विमिंग असोसिएशन के मानद सचिव शिवम कपूर ने बताया कि यूपी टीम ने 2:09.69 सेकंड का समय लेते हुए यह रेस पूरी की। पहला स्थान बंगाल टीम को मिला। बंगाल टीम ने 2:9.15 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया। यूपी टीम में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ से राज चौहान व मानस सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से आयुष सोनकर और कुशीनगर से राघव यादव शामिल हैं।