Avinash Chaturvedi Football Tournament Mont Fort And St Clares Victorious
मॉन्ट फोर्ट और सेंट क्लेअर जीते
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम पर खेले जा रहे 22वीं अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार तीन मुकाबले खेले गए। इसमें इरम पब्लिक स्कूल के खिलाफ सिटी इंटरनेशनल स्कूल ने 4-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मॉन्ट फोर्ट को इमैक्युलेट कॉन्वेंट स्कूल के खिलाफ इकतरफा 2-0 से जीत मिली। वहीं, तीसरे मुकाबले में सेंट क्लेअर्स स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को 4-2 से हराकर जीत हासिल की और जरूरी अंक अजिर्त किए।