Dps Indiranagar Wins Overall Champion Title In 17th Manav Verma Memorial Rollball Competition
DPS इंदिरानगर बना ओवरऑल चैंपियन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में आयोजित 17वीं मानव वर्मा मेमोरियल जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), इंदिरा नगर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर परचम लहराया है। डीपीएस इंदिरानगर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बालक, बालिका दोनों ही वर्गों की चैंपियन ट्रोफी जीती।
डीपीएस इंदिरा नगर ने खिताबी मुकाबले में डीपीएस जानकीपुरम को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, डीपीएस गोमतीनगर विस्तार, एल्डिको को क्रमशः तीसरा व चौथा स्थान मिला। बालिका वर्ग के फाइनल में डीपीएस इंदिरानगर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।