Eknath Shinde Meets Pm Modi Discusses Maharashtras Development Works Targets Opposition
नई कॉपी : पीएम-शिंदे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिंदे ने कहा कि पीएम के साथ महाराष्ट्र में चल रही विभिन्न विकास कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने राज्य में तेज बारिश और फिर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी भी दी। शिंदे ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन की आड़ में गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के बाहर जो प्रदर्शन हो रहा है, वह विशुद्ध राजनीतिक स्टंट है। इधर, पीएम और डीसीएम की इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।