अलग से जांच नहीं, बल्कि कोऑर्डिनेट कर रही SIT

नवभारतटाइम्स.कॉम
ram mandir donation theft sit coordinating report to court in 90 days
nNBT न्यूज, अयोध्या

चढ़ावा चोरी की जांच 90 दिनों में पूरा करते हुए सितंबर के अंत तक कोर्ट को रिपोर्ट की जानी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी के सदस्य और अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अलग से कोई जांच नहीं हो रही है। टीम पुलिस जांच में कोऑर्डिनेट करत हुए उच्चस्तरीय मानकों पर सलाहकार की भूमिका में हैं।
टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच का काम पूरा कर लिया है। एसएसपी डॉ. ग्रोवर के अनुसार जेल में बंद आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग और दस्तावेज हाथ लगे हैं। इस बीच जांच अधिकारी सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर डाक्यूमेंट्स को अपडेट किया जा रहा है।

मंदिर की सुरक्षा हुई हाइटेक: राम मंदिर और अयोध्या के महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रुम तैयार हो गया है। अयोध्या में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर परिसर के पास स्थित कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सुरक्षा, भीड़ और यातायता नियंत्रण में मदद मिलेगी।