BBAU में वीसी से मिलने के लिए लेना होगा अपॉइंटमेंट

नवभारतटाइम्स.कॉम
appointment mandatory to meet vc in bbau know the new process
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में कुलपति से मिलने के लिए अब शिक्षकों और कर्मचारियों को पहले अपॉइंटमेंट लेना होगा। विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुलपति से मिलने के लिए शिक्षकों को पहले कारण साहित आवेदन करना होगा। इसके बाद समय मिलने पर ही वो VC से मिल सकेंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार आधिकारिक मामलों के लिए कुलपति से मिलने का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान डीन, निदेशक, अधिकारी, समितियों के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य मुलाकात कर सकेंगे। वहीं व्यक्तिगत मामलों के लिए शाम 5 से 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अपॉइंटमेंट लेने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के लिंक के जरिए अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किया जा सकेगा।