Headmasters To Get Beo Promotion Education Directorate Seeks Information
प्रमोट होकर BEO बनेंगे परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए पदोन्नति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र भेजकर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का ब्योरा एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
यह पूरी प्रक्रिया हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ में दाखिल याचिका व अवमानना वाद में पारित आदेशों के पालन में की जा रही है। पूर्व में कई बार रिमाइंडर पत्र भेजने के बावजूद समय पर सूचना न मिलने पर शिक्षा निदेशालय ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे खेदजनक बताया है।