Lucknow To Get Its First Vedic Clock Know Whats Special
शहर को मिलेगी वैदिक घड़ी की सौगात
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: आगामी आश्विन नवरात्र में राजधानी के लालपुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर को एक अनोखी सौगात मिलने जा रही है। मंदिर के खुले प्रांगण में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की तकनीक पर आधारित ' आरोहणम् वैदिक घड़ी ' स्थापित की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट ने इस विशेष घड़ी को खरीदने का देश का पहला ऑर्डर दिया है।
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि करीब 6 फुट ऊंची यह घड़ी उज्जैन के आरोह श्रीवास्तव तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने मूल विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का डिजाइन बनाया था। यह घड़ी एक डिजिटल पंचांग की तरह काम करेगी, जो सामान्य समय (घंटा व मिनट) के अलावा तिथि, वार, नक्षत्र, करण, मुहूर्त, पर्व और त्योहारों की जानकारी भी प्रदर्शित करेगी। देश की पहली 'वैदिक टाइम हेरिटेज' मानी जा रही इस घड़ी की शुरुआती कीमत ₹2.49 लाख है।