Teachers employees Take Out Tiranga Bike Rally In Memory Of Kakori Martyrs Raise 22 Demands
शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4), उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम के तहत काकोरी ट्रेन ऐक्शन के शहीदों की स्मृति में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा सरोजनी नायडू पार्क स्थित प्रेरणा स्थल पर बीएन सिंह की प्रतिमा के पास से शुरू हुई। सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी इसमें शामिल हुए। यात्रा परिवर्तन चौक, डालीगंज पुल चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, कोणेश्वर मंदिर चौराहा, ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा, अंधे की चौकी और बाजनगर होते हुए काकोरी स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद संकल्प सभा हुई। सभा में पुरानी पेंशन बहाल करने, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने समेत 22 मांगें उठाई गईं।