सुनील मौर्य अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार बने महामंत्री

नवभारतटाइम्स.कॉम
sunil maurya becomes president surendra kumar general secretary of uttar pradesh adarsh vyapar mandal transport nagar unit
n NBT न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ( ट्रांसपोर्ट नगर इकाई ) की ओर से रविवार को कानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनील मौर्य को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मौर्य को वरिष्ठ महामंत्री, अजय प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, आनंद कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जयभान सिंह व रणजीत मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया।