स्पीड पोस्ट से राखी भेजी तो पोस्टेज चार्ज पर 10% की छूट

नवभारतटाइम्स.कॉम
send rakhi via speed post on raksha bandhan get 10 discount and special waterproof envelopes
n NBT न्यूज, लखनऊः डाक विभाग रक्षाबंधन पर स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजने के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। जीपीओ सहित लखनऊ मंडल में स्पीड पोस्ट के पोस्टेज चार्ज पर 10% की सीधी छूट दी जा रही है। इसके साथ ही त्योहार के दिन भी राखियों की डिलिवरी की जाएगी।

प्रवर अधीक्षक (लखनऊ मंडल) अवधेश मिश्रा ने बताया कि शहर के 48 से अधिक डाकघरों में स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं, जहां ग्राहकों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और काम तत्काल होगा। यह विशेष ऑफर 12 अगस्त से शुरू हो रहा है।
10 रुपये में मिलेगा खास वाटरप्रूफ लिफाफा : बारिश के मौसम में राखी खराब न हो, इसके लिए डाक विभाग मात्र 10 रुपये में आकर्षक और रंग-बिरंगे वाटरप्रूफ लिफाफे भी मुहैया करा रहा है। एक ग्राहक एक बार में ऐसे 5 लिफाफे बुक कर सकता है। लेकिन बल्क बुकर्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा।