BBAU में

नवभारतटाइम्स.कॉम
ncc unit started for girls in bbau apply by august 30
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में छात्राओं के लिए भी एनसीसी की यूनिट शुरू की गई है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की नियमित छात्राएं निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर एनसीसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अगस्त निर्धारित की है। एनसीसी में प्रवेश के लिए छात्रा की उम्र 1 जुलाई को 19 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रथम वर्ष के अलावा चार या पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष की छात्राएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी। आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।