Message Of Living A Life Free From Deceit Devotees To Receive Hanuman Yantra Raksha Kavach In Ram Katha
‘कपट से रहित जीवन जीना चाहिए’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : गोमतीनगर स्थित विराजेश्वर मंदिर में आयोजित राम कथा में रविवार को कपट से रहित जीवन जीने का संदेश दिया। कथा का सोमवार को अंतिम दिन है।
कथावाचक शंकरदास ने प्रवचन में कहा कि प्रभु राम को कपट पसंद नहीं है, इसीलिए जब हनुमान ब्राह्मण वेष में मिले तो प्रभु ने उन्हें आशीर्वाद नहीं दिया, लेकिन असली रूप में आते ही गले लगा लिया। मंदिर के प्रबंधक आशुतोष पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्रभु राम के राज्याभिषेक अवसर पर भक्तों को हनुमान यंत्र , रक्षा कवच व खजाना भेंट किया जाएगा।