तीज के लिए सजे झूले व सेल्फी जोन भी तैयार

नवभारतटाइम्स.कॉम
hariyali teej festival swings selfie zone and cultural celebration organized
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर 30-33 स्थित आईपी कॉलोनी में आरडब्ल्यूए सांस्कृतिक समिति की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी जगमोहन भड़ाना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलोनी की महिलाओं को एक साथ जोड़ना, भारतीय संस्कृति व पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देना और आपसी प्रेम को मजबूत करना रहा। महिलाओं के लिए सजे हुए झूले, आकर्षक लकी ड्रॉ, सेल्फी जोन, फूड व शॉपिंग स्टॉल्स, मनोरंजक गेम्स और कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए। विजेताओं को सम्मानित किया।