Blackmailing Victim Newlywed Commits Suicide Hangs Herself 20 Days After Marriage
ब्लैकमेलिंग से तंग हो शादी के 20 दिन बाद महिला ने दी जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, होडल : गांव डाड़का में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी से आहत नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी। चाचा तहसीम ने बताया कि भतीजी शफीना की शादी 19 जुलाई को हुई थी। गांव इलाहाबाद निवासी जाहुल ने शादी से पहले शफीना के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे, जिनसे वह ब्लैकमेल कर रहा था। वह अलग-अलग नंबरों से फोन करता था। मानसिक दबाव के चलते शफीना ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी जाहुल, उसकी बहन शाहीना सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।