कंटेनर चोरी कर भाग रहे आरोपी ने एक्सिडेंट कर दो लोगों की ली जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
container thief flees kills two bike riders crushed by overturned vehicle
n NBT न्यूज, होडल

नैशनल हाइवे पर करोड़ों के मोबाइल और लैपटॉप से भरा कंटेनर चोरी कर भाग रहे आरोपी ने दो लोगों की जान ले ली। चालक मुस्तफा ने बताया कि वह रेवाड़ी से बेंगलुरु के लिए सामान लेकर निकला था। होडल पर वह और कंडक्टर यूरिया लेने गए, तभी आरोपी ने कंटेनर स्टार्ट किया और आगरा की तरफ भागने लगा। उन्होंने बाइक से पीछा किया पर हसनपुर चौक फ्लाई ओवर पर आरोपी ने कंटेनर से संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। तभी चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी दीपक निवासी आदर्श कॉलोनी को अरेस्ट कर लिया।