विवाहिता से होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म

नवभारतटाइम्स.कॉम
gang rape of a married woman in a hotel husband rescues wife police register case
nNBT न्यूज़, हथीन

हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त की रात इस बात की जानकारी हुई, तो वह मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को उनके चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।