Robbery Accused Who Got Bail With Fake Papers Sent Back To Jail
लूट के आरोपी ने जाली कागज लगा ली जमानत, भेजा जेल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
अदालत को गुमराह कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत हासिल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुराने फरीदाबाद थाने में दर्ज स्नैचिंग और लूट के आरोपी सूरज उर्फ लाला द्वारा जाली व्यक्ति को जमानती बनाने का खुलासा होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने उसकी जमानत तुरंत रद्द कर उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।सूरज को मई 2024 में 50,000 रुपये के बेल बॉन्ड और स्थानीय जमानती की शर्त पर रिहा किया गया था। बाहर आने के बाद आरोपी तारीखों से गायब रहा, उसके गिरफ्तारी वारंट जारी हुए। 27 मई 2026 को आरोपी ने सरेंडर किया, तब असली जमानती सोनू गुप्ता भी कोर्ट के समन पर पेश हुए। सोनू ने हलफनामा देकर स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी सूरज की जमानत नहीं ली। किसी व्यक्ति ने सोनू के नाम और पते का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड और उनकी बाइक की फर्जी आरसी लगाकर जमानत दिलवाई थी।