nNBT न्यूज, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसायटी में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भर गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि बारिश तेज थी, जिससे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी धीरे काम कर रहे है। पंप लगाकर रविवार को बेसमेंट से पानी निकाल दिया गया।