5 डे वर्किंग की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी

नवभारतटाइम्स.कॉम
bank employees on the streets demanding 5 day working warning to the government
nNBT न्यूज, लखनऊ : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (लखनऊ जिला इकाई) के बैनर की ओर से बैंककर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर लालबाग स्थित यूनियन बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और आईबीए को चेतावनी दी कि उनकी मांग तुरंत पूरी की जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि धरना, रैली और हड़ताल के बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

एनसीबीई के महामंत्री डीके सिंह ने कहाकि जब आरबीआई, एलआईसी, सेबी और नाबार्ड में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू है तो बैंकों के साथ भेदभाव क्यों? राज्य संयोजक वाईके अरोड़ा ने कहाकि 5 दिवसीय बैंकिंग मिलने पर कर्मचारी रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। नेताओं का कहना है कि आईबीए प्रस्ताव को मंजूरी देकर सरकार को भेज चुका है। काम के बढ़ते दबाव और तनाव को देखते हुए इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए।