Do Not Do Wrong Do Not Tolerate Wrong Uttar Pradesh Adarsh Vyapar Mandal Formed To Protect Traders Interests
'न गलत करें, न गलत बर्दाश्त करें'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें जनता मार्केट, मलिक टिंबर चौराहा, गोमती नगर के 85 व्यापारियों ने समस्याओं के समाधान और व्यापारिक हितों के लिए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि ना गलत करें, ना गलत बर्दाश्त करें।
व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, जनता मार्केट, गोमती नगर इकाई की 14 सदस्यीय प्रभारी कमिटी के गठन की घोषणा की। कमिटी में रमेश सिंह, सत्यनारायण तिवारी, सुशील कुमार सोनी, अनुज कुमार वर्मा, नरेंद्र उमराव, रवि चंद्रा, शकील खान, मोहम्मद अफजल, पुष्पेंद्र उमराव, मो. सैफ, शंकरी लाल, अंकुर गुप्ता, पुष्पेंद्र और रमाशंकर सिंह को शामिल किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी और वरिष्ठ व्यापारी नेता वेद प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।