Palwal Road Accidents Car Hits E rickshaw And Bikers 6 Injured Fir Against Drivers
सड़क हादसों में छह लोग घायल, चालकों पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल
शहर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले मामले में गांव अहरवां निवासी सुनील कुमारी ई-रिक्शा से कॉलेज जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे सुनील कुमारी और चालक घायल हो गए। कार ने नियंत्रण खोते हुए पैदल चल रही महिला रामबती और एक अन्य बाइक सवार महेश को भी अपनी चपेट में ले लिया। दूसरे हादसे में बल्लभगढ़ की ओर से बाइक पर आ रहे गांव स्वामीका निवासी महेश और आकाश को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में कार चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।