शिक्षा व्यवस्था में हो सुधार

नवभारतटाइम्स.कॉम
education system reform supreme court intervention on paper leaks advice for nta to develop upsc like capabilities
बीते कुछ वक्त से शिक्षा व्यवस्था में कुछ ज्यादा ही गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पेपर लीक की घटनाओं के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट के पाले में है। हालांकि व्यवस्था में सुधार के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का स्थायी सुधारों और स्पष्ट रोडमैप पर जोर उचित है। परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता तकनीक, सुरक्षा और विशेषज्ञता से तय होती है। UPSC की तरह NTA को भी अपनी संस्थागत क्षमता और विशेषज्ञ टीम विकसित करनी चाहिए। इससे परीक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी। इससे छात्रों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।

विवेक शर्मा, लखनऊ