40 Dumpers Of Soil Stolen From Plot Fir Registered On Owners Complaint
प्लॉट से खोदी 40 डंपर मिट्टी, FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : पारा इलाके में एक रिहायशी प्लॉट से करीब 40 डंपर मिट्टी अवैध रूप से खोदने का मामला सामने आया है। प्लॉट मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहान रोड के बजरंग विहार कॉलोनी निवासी साकिर का ग्राम सरोसा-भरोसा में आगरा एक्सप्रेसवे के पास दो हजार वर्गफीट का प्लॉट है। साकिर के अनुसार, 26 जून की रात जेसीबी से प्लॉट की आठ फीट गहरी मिट्टी खोद ली गई। करीब 40 डंपरों से मिट्टी बाहर भेजी गई। आरोप है कि जेसीबी और चार डंपरों की नंबर प्लेट पर टेपिंग की गई थी। पीड़ित ने ठाकुर विरेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक यादव, सचिन और सौरभ यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग ने किसी अन्य प्लॉट से मिट्टी खुदाई की अनुमति दी थी। आरोपितों ने गलतफहमी में साकिर का प्लॉट खोद दिया। दोनों पक्षों में नुकसान की भरपाई को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन रुपये न मिलने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।