Gram Samaj Land Scam Revenue Department Summons Files Seeks Report From Officials
राजस्व विभाग ने तलब की घोटाले की फाइल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में ग्राम समाज की सरकारी जमीनों का स्वामित्व अफसरों के फर्जी आदेश से हासिल किए जाने के मामले में शासन ने अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि प्रमुख सचिव राजस्व ने शनिवार को जिम्मेदार अफसरों को तलब किया और फाइलें भी समीक्षा के लिए मंगवाई हैं।
चिनहट, बीबीडी और बीकेटी की ग्राम समाज की 120 बीघा से अधिक जमीन को सिकंदर खां व उसके साथियों ने चकबंदी विभाग के अफसरों के फर्जी आदेश से अपनों के नाम करवा ली है। सूत्रों का कहना है कि चकबंदी आयुक्त ने पूरे मामले की फाइलों को प्रमुख सचिव राजस्व को भेज दिया है। लिहाजा प्रमुख सचिव आयुक्त ने शनिवार को चकबंदी विभाग और प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तलब कर मामले की जानकारी ली है। अफसरों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।