मानस को असलहे उपलब्ध करवाने वाले की तलाश

नवभारतटाइम्स.कॉम
who provided weapons to manas police scrutinizing call details in wife sister murder suicide case
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर में पत्नी और बहन की हत्या के बाद गोली मारकर खुदकुशी करने वाले मानस बाजपेई को असलहे उपलब्ध कराने वाले की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। इसके लिए पुलिस मानस की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने इसके अलावा दोनों के ही सहकर्मियों और परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

हुसड़िया चौराहे के पास रहने वाले एसबीआई के फील्ड मैनेजर मानस बाजपेई (35) ने गुरुवार को पत्नी दिव्या मिश्रा (33) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मानस वहां से अपने घर पहुंचा था। वहां मानसिक रूप से बीमार बहन तूलिका (28) की गोली मारकर हत्या करके खुदको गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मानस और दिव्या के सहकर्मियों से बात की। उनके बयान दर्ज किए। सहकर्मियों से दोनों के स्वभाव के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक मुकेश के भी बयान दर्ज किए है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से भी बात की है। ऑटो चालक ने अपने बचाव में कहा कि मानस उसे पिस्टल के बल पर वापस घर तक ले गया था। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ऑटो चालक के बयान को क्रॉस चेक कर रही है। इसके अलावा पुलिस इस बारे में भी पिता कर रही है कि मानस दो पिस्टल और एक तमंचा किससे लेकर आया था। इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस मानस की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। वहीं दिव्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके सिर और चेहरे पर 6 से अधिक चोटें मिलीं हैं। पिस्टल के बट से उसे सिर पर कई वार के कारण स्कल की हड्डी टूट गई थी।