बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बना चैंपियन

नवभारतटाइम्स.कॉम
gorakhpur wins inter army public school basketball tournament jabalpur runner up
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : आर्मी पब्लिक स्कूल , नेहरू रोड में 19 और 20 अगस्त को इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एपीएस गोरखपुर, एपीएस नेहरू रोड (लखनऊ) और एपीएस जबलपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें गोरखपुर की टीम चैंपियन रही।

टूर्नामेंट के उद् घाटन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि राठौर ने सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। दो दिन तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम वर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया। 19 अगस्त को खेले गए पहले मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने एपीएस नेहरू रोड, लखनऊ को 44-04 से पराजित किया। दूसरे मैच में एपीएस जबलपुर ने मेजबान टीम को 33-16 से हराकर जीत दर्ज की। 20 अगस्त को आयोजित फाइनल मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस जबलपुर को 42-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एपीएस जबलपुर उपविजेता रही। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया गया।