प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने समझी कूड़ा प्रबंधन की कार्यप्रणाली

नवभारतटाइम्स.कॉम
trainee deputy collectors understood waste management model in lucknow
nNBT न्यूज,लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की ओर से शनिवार को पीसीएस फेज-1 प्रशिक्षण के तहत 38 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। सुबह 6:30 बजे जोन-4 के मॉडल वाॅर्ड से टीम का निरीक्षण कार्य शुरू हुआ, जहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व इसे अलग करने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ट्रांसफर स्टेशन भैंसौरा, भरवारा एसटीपी, यूपी दर्शन पार्क (वेस्ट-टू-वंडर) तथा इंटीग्रेटेड कंट्रोल ऐंड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था समझी।