Correct Understanding Of Cement And Use Of Blended Cement Will Increase Construction Quality And Environmental Sustainability
'सीमेंट की सही समझ निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाता है'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,लखनऊ : द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स (इंडिया), यूपी चैप्टर की ओर से शनिवार को इंजिनियर्स भवन में ‘केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट ऐंड यूज़ ऑफ ब्लेन्डेड सीमेंट’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। चेन्नई से आए डालमिया सीमेंट के पूर्व सहायक कार्यकारी निदेशक मुर्गेश भुस्ताली ने कहा कि सीमेंट की सही रासायनिक समझ और ब्लेंडेड सीमेंट का प्रयोग निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही पर्यावरण की स्थिरता बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन वीपी सिंह ने की। इस दौरान संयोजक जेबी सिंह, एनके निषाद आदि मौजूद रहे।